Friday, August 16, 2019

पिता भी करोड़पति, ताऊ भी करोड़पति, फिर भी सिंपल रहना पसंद करती है इस अभिनेता की बेटी

Filmi Gossip : बॉलीवुड स्टार डाटर हमेशा सुर्खियों मे रहती है। फिर चाहे उन्होंने बॉलीवुड मे डेब्यू किया हो या ना किया हों। मशहूर स्टार डॉटर मे जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे और सुहाना खान टॉप पर है। मगर बॉलीवुड की एक और स्टार किड्स इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।
हम बात कर रहें है शनाया कपूर की जो बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी है। संजय के बड़े भाई अनिल और बोनी कपूर है। शनाया कपूर की बाकी स्टार डॉटर से तुलना करके देखें तो पता चलता है कि वह कितनी सिंपल रहना पसंद करती है। पिता और ताऊ के पास करोड़ों की दौलत होने के बावजूद शनाया आम लड़की की तरह नजर आती है।
लेकिन इतना तो तय है कि शनाया कपूर भी अपने भाई बहन जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर की तरह बॉलीवुड मे ही करियर बनाएगी। जिसके लिए वह आएं दिन डांस क्लास और एक्टिंग क्लास भी ले रही है। अभी कुछ दिन से शनाया को रोज अलग-अलग ऑउटफिट मे डांस क्लास के बाहर स्पॉट किया जा रहा है।

जैसा कि आप खुद तस्वीरों मे देख सकते हों शनाया कपूर सभी तस्वीरों मे बहुत ही साधारण लुक और सीदे साधे कपड़ों मे दिख रही है। शनाया को सिंपल रहना ज्यादा पसंद है बस एक यही चीज है जो शनाया कपूर को बाकी स्टार डॉटर से अलग बनाती है। इसलिए तो लाखों लोगों के बीच वह अभी से पॉपुलर हो चुकी है। वह बॉलीवुड मे आने से पहले ही एक मशहूर स्टार बन चुकी है।

No comments:

Post a Comment